
महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा Ladki Bahin Yojana की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार अपने राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 की राशि दी जाती है। सरकार यह सहायता डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करती है।
योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार राज्य की महिलाओं से आवेदन स्वीकार करती है। आप भी इस योजना की लाभार्थी बन सकती हैं।
Ladki Bahin Yojana के अंतर्गत आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।
इस योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र और घोषणा पत्र आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र से प्राप्त करने होंगे।
लड़की बहन योजना की जानकारी
योजना का नाम | Ladki Bahin Yojana |
राज्य | महाराष्ट्र राज्य सरकार |
लाभ | महिलाओं का आर्थिक विकास |
विभाग | महिला एवं बाल विकास |
धनराशि | प्रति माह ₹1500 |
आयू | 21 – 65 वर्ष |
पात्रता | विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं शारीरिक विकलांग महिलाएं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
लड़की बहन योजना के उद्देश्य
Ladki Bahin Yojana के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं :
- महिलाओं को अपने व्यक्तिगत खर्चों के लिए आत्मनिर्भर बनाना।
- महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर आर्थिक और सामाजिक विकास करना।
- महिलाएं परिवार के अन्य व्यक्तियों पर निर्भर नहीं रहेंगी।
- पारिवारिक निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना।
- ऐसी महिलाएं जो पूरे परिवार का पोषण अकेले कर रही हैं, उन्हें परिवार संभालने में मदद करना।
लड़की बहन योजना के लाभ
महाराष्ट्र माझी लड़की बहन योजना के लाभ निम्नलिखित हैं:
- महिलाओं को दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ₹1500 प्रति माह की राशि प्रदान की जाती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जाता है और उन्हें आत्मनिर्भरता तथा वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त होती है।
- महिलाओं को स्वरोज़गार के अवसर मिलते हैं, जिससे उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने में सहायता मिलती है।
- यह योजना विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और अकेली महिलाओं के साथ-साथ विभिन्न परिस्थितियों से जूझ रही महिलाओं को भी लाभ प्रदान करती है।
- आवेदक ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- जिन महिलाओं का बैंक खाता है और जिनकी वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम है, वे इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
लड़की बहन योजना आवश्यक दस्तावेज
लड़की बहन योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ आवश्यक हैं:
- आधार कार्ड
- आवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- एफिडेविट
लड़की बहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
लड़की बहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया:
- सबसे पहले लड़की बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ – ladakibahin.maharashtra.gov.in
- होमपेज पर “applicant login” बटन पर क्लिक करें।
- यदि आपका अकाउंट नहीं बना हुआ है, तो “create account” विकल्प पर क्लिक करें।
- एक नया पृष्ठ खुलेगा, जहाँ आपको आवश्यक जानकारियाँ भरनी होंगी, जैसे नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी आदि। फिर “sign up” पर क्लिक करें।
- आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा, जिसे दिए गए स्थान पर दर्ज करें।
- वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए “Verify” बटन दबाएं।
- अब आपको login ID और password प्राप्त होगा, जिससे आप अपने अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं।
- लॉगिन करने के बाद application form link पर क्लिक करें।
- अब इस फॉर्म को सही तरीके से भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- फॉर्म में भरी हुई जानकारी को अच्छी तरह से जांच लें और फिर “Submit” करें।
- आवेदन जमा करने के बाद आपको एक कन्फर्मेशन स्लिप प्राप्त होगी।
Also Read:- Ladli Laxmi Yojana || Mahtari Vandana Yojana Update || Mukhyamantri Kanya Vivah/Nikah Yojana
लड़की बहन योजना में आवेदन करने की पात्रता
Ladki Bahin Yojana की पात्रता निम्नलिखित है :
- महिला महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी हो।
- यह योजना केवल विवाहित महिलाओं के लिए है ।
- तलाकशुदा महिलाएं, विधवा महिलाएं भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
- राज्य की बीपीएल, ईडब्ल्यूएस तथा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं इसका लाभ उठा सकती हैं।
लड़की बहन योजना में आवेदन कैसे करें?
जो महिलाएं Ladki Bahin Yojana में आवेदन करना चाहती हैं, वे अपनी ग्राम पंचायत कार्यालय, नगरपालिका, मंडल, पंचायत समिति या अपने क्षेत्र के जनसेवा केंद्र से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। उक्त सभी कार्यालयों से आवेदन फॉर्म आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। जिस कार्यालय से आपने आवेदन फॉर्म लिया है, उसे भरकर उसी कार्यालय में वापस जमा कराना होगा।
आवेदन कार्यालय में आपके आवेदन की पूरी जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद आपका आवेदन स्वीकृत कर लिया जाएगा।
नारी शक्ति दूत ऐप के माध्यम से आवेदन करना
मोबाइल ऐप के माध्यम से लड़की बहन योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया:
- अपने मोबाइल में Google Play Store पर जाएँ और “नारी शक्ति दूत” ऐप इंस्टॉल करें।
- ऐप इंस्टॉल होने के बाद इसे खोलें और अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें।
- आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा, इसे दिए गए स्थान पर दर्ज करें।
- होम पेज पर जाएँ और “स्कीम” सेक्शन में से “लड़की बहन योजना” को सेलेक्ट करें।
- अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी को सही-सही भरें।
- मांगे गए सभी दस्तावेज़ अपलोड करें।
- “सबमिट” बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन जमा करें।
- आवेदन सबमिट होने के बाद आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज प्राप्त होगा।
लड़की बहन योजना से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न
1. लड़की बहन योजना क्या है?
महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई Ladki Bahin Yojana महिलाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता की एक योजना है।
2. लड़की बहन योजना किसने शुरू की?
लड़की बहन योजना महाराष्ट्र राज्य सरकार ने शुरू की है।
3. Ladki Bahin Yojana का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
4. Ladki Bahin Yojana में कितनी धनराशि दी जाती है?
लड़की बहन योजना में महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 की धनराशि प्रदान की जाती है।
5. लड़की बहन योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए?
- महाराष्ट्र राज्य की महिलाएं, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती हैं, इस योजना में आवेदन कर सकती हैं।
- विधवा, तलाकशुदा और शारीरिक रूप से विकलांग महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं।