Ladli Behna Yojana Maharashtra Online Apply 2025: लाडली बहना योजना महाराष्ट्र के द्वारा महाराष्ट्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए महाराष्ट्र लाडली बहना योजना 2025 लाई गई है। यह योजना विशेष रूप से महाराष्ट्र के कमजोर वर्ग की महिलाओं के हित में बनाई गई है। इस योजना के तहत राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ₹1500 मासिक की आर्थिक सहायता अनुदान के रूप में दी जाती है, जो उनकी रोज़मर्रा की ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करती है।
यदि आप महाराष्ट्र राज्य के निवासी हैं, तो आप भी लाडली बहना योजना का लाभ उठा सकती हैं। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जो लोग लाडली बहना योजना से लाभ उठाना चाहते हैं, यह लेख उनके लिए सहायक सिद्ध होगा क्योंकि इसमें इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब महिलाओं के लिए महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महाराष्ट्र राज्य की 21 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना के लिए ₹46,000 करोड़ रुपये का बजट पारित किया है। इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब महिलाओं को सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने रोज़मर्रा के खर्चों के लिए परेशान न हों।
Ladli Behna Yojana Maharashtra 2025 के उद्देश्य
लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के उद्देश्य निम्नलिखित हैं :
- महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
- इस योजना के तहत महाराष्ट्र राज्य के कमजोर वर्ग की महिलाओं को ₹1500 की आर्थिक सहायता अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी।
- यह आर्थिक सहायता प्राप्त होने के बाद महिलाओं को अपने दैनिक खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
- इस योजना का उद्देश्य यह भी है कि महाराष्ट्र की कमजोर वर्ग की महिलाओं को जीवनयापन में सुविधा मिले और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
Ladli Behna Yojana Maharashtra Online Apply की पात्रता
लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र की पात्रताएं निम्नलिखित हैं :
- लाडली बहना योजना का लाभ महाराष्ट्र राज्य की केवल महिलाओं को दिया जाएगा।
- इस योजना के लिए पात्र महिला की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय ₹2,50,000 से कम होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए लाभार्थी के परिवार का कोई भी सदस्य किसी सरकारी पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
Ladli Behna Yojana Maharashtra Online Apply 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र में आवेदन के लिए आपको निन्मलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:
- आधार कार्ड
- आय प्रमाणपत्र
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता संख्या
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Ladli Behna Yojana Online Apply Maharashtra
Ladli behna yojana online apply maharashtra की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा – https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/
- वेबसाइट ओपन होते ही आपको “Login” ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

- आपके सामने नया पेज ओपन होगा जहाँ आपको “Create New Account” पर क्लिक करना होगा।

- इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे कि आपका नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड आदि।
- सभी जानकारी सही-सही दर्ज करने के बाद “Login” पर क्लिक करें।
- पंजीकरण पूरा होने के पश्चात, मोबाइल नंबर और पासवर्ड का प्रयोग कर आप आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं।
- वेबसाइट पर लॉगिन के बाद “Apply” लिंक पर क्लिक करें और फिर “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- नए पेज पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और मोबाइल नंबर पर आया हुआ OTP दिए गए स्थान पर लिखना है और “Validate Aadhaar” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने लाडली बहिन योजना का फॉर्म खुल जाएगा जहाँ आपको सभी जानकारी सही-सही दर्ज करनी है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और कैप्चा कोड को लिखना होगा।
- आपका लाडली बहिन योजना का ऑनलाइन एप्लीकेशन पूरा हो चुका है।
Ladli Behna Yojana Maharashtra List Check
लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र लिस्ट कैसे चेक करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- लाडली बहना योजना की सूची चेक करने के लिए नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर “लाडली बहना योजना” के विकल्प को चुनें और उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना वार्ड और ब्लॉक चुनना होगा।
- इसके बाद “डाउनलोड” बटन पर क्लिक करें।
- सूची डाउनलोड होने के बाद यह एक PDF फाइल के रूप में उपलब्ध होगी। महिलाएं इस सूची में अपना नाम देख सकती हैं।
Ladli Behna Yojana Maharashtra Online Apply Last Date
महाराष्ट्र सरकार द्वारा Ladli Behna Yojana Maharashtra Online Apply Last Date पहले 15 जुलाई निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है। इस योजना की अंतिम तिथि बढ़ाने का उद्देश्य यह है कि जो महिलाएँ अब तक लाडली बहना योजना का लाभ नहीं ले पाई हैं, वे आवेदन कर सकें। इससे अधिक से अधिक महिलाएँ इस योजना का लाभ उठा सकेंगी और जल्दी से जल्दी महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदान की जा रही ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
Read Also:
Ladli Behna Yojana Maharashtra Online Apply 2025 के बारे में पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न
लाडली बहना योजना महाराष्ट्र क्या है?
लाडली बहना योजना महाराष्ट्र के तहत महाराष्ट्र राज्य की कमजोर वर्ग की महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह की राशि प्रदान की जाती है, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और वे अपने दैनिक खर्चों के लिए किसी दूसरे पर निर्भर न रहें।
लाडली बहना योजना के अंतर्गत कौन-कौन पात्र है?
महाराष्ट्र राज्य की महिलाएँ जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती हैं एवं जिनकी पारिवारिक आय ₹1,50,000 वार्षिक से कम हो और जिनकी आयु 21 से 60 वर्ष के बीच हो, वही महिलाएँ इस योजना में आवेदन कर सकती हैं।
लाडली बहना योजना महाराष्ट्र में आवेदन कैसे करें?
लाडली बहना योजना महाराष्ट्र में आवेदन करने की इच्छुक महिलाएँ ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या ऑफ़लाइन नगर निगम कार्यालय में जाकर दोनों प्रकार से आवेदन कर सकती हैं।
लाडली बहना योजना में अनुदान की राशि कितनी है?
लाडली बहना योजना महाराष्ट्र में अनुदान की राशि ₹1500 प्रति महीना है। यह राशि महिलाओं को दैनिक खर्चों के लिए दी जा रही है, जिससे वे किसी दूसरे पर निर्भर न रहें।
लाडली बहना योजना महाराष्ट्र आवेदन करने की लास्ट डेट क्या है?
लाडली बहना योजना में आवेदन करने की तारीख 15 जुलाई रखी गई थी, परंतु अब इसे बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा इच्छुक महिलाएँ इस योजना का लाभ उठा सकें।