Maharashtra Lek Ladki Yojana 2025: महाराष्ट्र सरकार देगी 1 लाख बेटियों की शिक्षा के लिए, जानें आवेदन प्रक्रिया

Maharashtra Lek Ladki Yojana महाराष्ट्र राज्य की लड़कियों की शिक्षा एवं सम्मान के लिए लाई गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना, महिला वर्ग आत्मनिर्भर और  मजबूत बनाना है । यह योजना  2023-2024 के अंशकालीन बजट में मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे के द्वारा प्रस्तुत की गई थी। इस योजना के अंतर्गत पांच चरणों में कुल राशि देने का प्रावधान है, जिसमे कुल ₹98,000 मिलते हैं ।

Maharashtra Lek Ladki Yojana 2025 का विवरण

योजना का नाममहाराष्ट्र लेकलड़की योजना 2025
द्वारामहाराष्ट्र सरकार
लाभार्थीउत्तर राज्य की गरीब लड़कियों
उद्देश्यशिक्षा एवं आर्थिक सहायता पहुँचाना
सहायता राशिजन्म से 18 वर्ष तक की आयु तक ₹98,000/-
एकमुश्त राशि₹75,000 ( 18 वर्ष की आयु होने पर)
राज्यमहाराष्ट्र राज्य सरकार
शुरुआत1 अप्रैल सन् 2023
पात्रता₹1,00,000 वार्षिक या उससे कम आय वाले परिवार
चरणपांच चरणों में कुल राशि देने का प्रावधान
हेल्प लाइन नंबर022-26121234
आधिकारिक वेबसाइटhttp://womenchild.maharashtra.gov.in/ 

लेक लड़की योजना (Maharashtra Lek Ladki Yojana) क्या है?

लड़कियों की शिक्षा एवं कल्याण के लिए लाई गई महाराष्ट्र सरकार की यह Maharashtra Lek Ladki Yojana राज्य की गरीब लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना को लाने का उद्देश्य लड़कियों को अच्छी शिक्षा के अवसर प्रदान करना और उसके परिवार के ऊपर से आर्थिक बोझ को कम करना है।  इसके अलावा राज्य में गरीब परिवारों की लड़कियों को जन्म से लेकर वर्ष की आयु होने तक कुल पांच चरणों में  98000 रुपये की सहायता करने का प्रावधान है। 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर लड़की को ₹75,000 की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना की घोषणा 2023-2024 बजट में गयी थी। इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य की गरीब लड़कियों को शिक्षा पोषण में सहायता प्रदान करना और उससे जुड़ी अन्य सामान्य आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा 

Table of Contents

Read Also: Labour Card Scholarship | eshram Card Yojana | महतारी वंदना योजना

लेक लड़की योजना में आवेदन की प्रक्रिया

लेक लड़की योजना में आवेदन की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  • सबसे पहले, आपको लेक मुलगी योजना का फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद, उसका प्रिंटआउट निकालें
  • अब, उस फॉर्म में अपनी जानकारी भरें, जैसे – नाम, पता, आधार कार्ड संख्या, जन्म तिथि आदि।
  • इसके बाद, आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, जन्म तिथि आदि को फॉर्म में भरें।
  • फिर, अपने बैंक खाते की जानकारी भी फॉर्म में दें।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद, आवश्यक दस्तावेज़ों को आवेदन के साथ संलग्न करें।
  • सभी जानकारी और दस्तावेज़ जोड़ने के बाद, नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या लेक मुलगी योजना कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र जमा करें
  • आवेदन पत्र की जांच के बाद, यदि सभी जानकारी सही पाई जाती है, तो योजना के तहत राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Maharashtra Lek Ladki Yojana के लाभ

लेक लड़की योजना के लाभ निम्नलिखित हैं:

गरीब परिवारों की सहायता: 

महाराष्ट्र सरकार द्वारा लाई गयी यह योजना गरीब परिवारों की बेटियों को शिक्षा और पालन पोषण देकर आर्थिक प्सहायता प्रदान  करती है।

आर्थिक सहायता:

यह योजना आर्थिक रूप से गरीब परिवारों को बेटी के जन्म से लेकर 18  वर्ष की आयु पहुंचने तक विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

 शिक्षा के अवसर:

महाराष्ट्र सरकार की यह योजना राज्य में लड़कियों की बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में सहायता करती है, जिससे लड़कियां पढ़ लिखकर आत्मनिर्भर बन सकें।

महिला सशक्तीकरण:

यह योजना महाराष्ट्र राज्य में  महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है, और महिलाओं को समाज में मजबूत ,आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने में सहायता  करती है।

लैंगिक समानता को बढ़ावा देना;

महाराष्ट्र सरकार द्वारा लाई गयी इस योजना के माध्यम से लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलेंगा ताकि राज्य की लड़कियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पुरुषों के समान अवसर प्राप्त हो सकें ।

Lek Ladki Yojana में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

इस योजना से आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी:

  1. जन्म प्रमाण पत्र
  2. आधार कार्ड (माता- पिता का)
  3. राशन कार्ड (पीला या नारंगी कार्ड)
  4. आय प्रमाणपत्र
  5. बैंक खाते का विवरण ( माता- पिता का)
  6. पासपोर्ट साइज फोटो

लेख लड़की योजना की पात्रता | Maharashtra Lek Ladki Yojana Benefits

लेक लड़की योजना में वही परिवार आवेदन कर सकते हैं जो इस योजना के लिए पात्र हैं । इस योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रताओं का होना आवश्यक है:

  • आवेदक परिवार में लड़की का जन्म 1 अप्रैल 2023 या उसके बाद होना चाहिए।
  • यदि किसी परिवार में एक लड़का और एक लड़की है, तो केवल लड़की को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • आवेदक परिवार को महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय ₹1,00,000 से अधिक न हो |
  • जिस परिवार के पास केवल पीला और नारंगी राशन कार्ड होगा, वही परिवार योजना के पात्र हैं।
  • एक परिवार का कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी प्राप्त नहीं होना चाहिए।
  •  यह योजना उन लड़कियों की शिक्षा में सहायता करेगी जो लड़कियां केंद्र या राज्य सरकार की ओर से किसी दूसरी शिक्षा योजना का लाभ नहीं उठा रहा है।
  • आयु 18 वर्ष की हो जाने पर ही एकमुश्त राशि दी जाएगी।

Read Also: Nirankari Rajmata Scholarship 2025–26 | Bihar Mahadalit Vikas Mission | Kanya Utthan Yojana

लेक लड़की योजना में पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न;

लेक लड़की योजना का उद्देश्य क्या है?

महाराष्ट्र सरकार द्वारा लाई  गयी एक लड़की योजना का उद्देश्य राज्य में गरीब परिवारों की बेटियों को शिक्षा एवं भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

लेक लड़की योजना में कितनी आर्थिक सहायता मिलती है?

इस योजना के माध्यम से जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु होने तक पांच चरणों में कुल 98,000 की राशि सरकार द्वारा दी जाएगी।

लेक लड़की योजना की पात्रता क्या है?

 लेक लड़की योजना में महाराष्ट्र राज्य के गरीब परिवार जिनकी लड़की का जन्म 1 अप्रैल 2023 के बाद हुआ है और उनकी वार्षिक आय ₹1,00,000 या उससे कम है, आवेदन कर सकते हैं।

लेक लड़की योजना में आवेदन के लिए मुख्य दस्तावेज़ क्या हैं?

इस योजना में आवेदन करने के आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण एवं पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता पड़ेगी।

क्या लेक लड़की योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लड़की लेख योजना में ऑनलाइन आवेदन  कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइटhttp://womenchild.maharashtra.gov.in/  पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर ज़रूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top