महतारी वंदना योजना 2025: आवेदन प्रक्रिया, लाभार्थी लिस्ट, पात्रता

महतारी वंदना योजना (Mahtari Vandana Yojana): बीते कुछ सालों में कई सरकारों द्वारा कई तरह की योजनाएं शुरू की गई हैं, जिससे कई लाख लोगों को मदद मिली है और उन्हीं में से एक योजना महतारी वंदना योजना है, जिसे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किया गया है। 

इस योजना से अब तक कई महिलाओं को फायदा हुआ है और कई महिलाएं इसके बारे में जानने को इक्छुक हैं। ऐसे में आइए सीजी महतारी वंदना योजना यानी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के बारे में सभी जानकारी जानते हैं।

महतारी वंदना योजना क्या है? 

महतारी वंदना योजना (Mahtari Vandana Yojana) छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किया गया है। इसकी शुरुआत विष्णु देव साई (Vishnu Deo Sai) द्वारा की गई है, जोकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं और भाजपा के नेता हैं।

Read Also: लाडली बहना योजना क्या है? | लाडली बहना योजना पेमेंट स्टेटस चेक करें?

Mahtari Vandana Yojana पात्रता

  • महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन कर रही हो।
  • लाभार्थी महिला इन श्रेणियों में से एक होनी चाहिए:
  1. विवाहित
  2. विधवा
  3. तलाकशुदा
  4. परित्यक्ता
  5. आश्रित
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।

महतारी वंदना योजना के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं?

बता दें कि महतारी वंदना योजना (Mahtari Vandana Yojana) के लिए आपको कई तरह के दस्तावेज की जरूरत पड़ने वाली है, जैसे:

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

महतारी वंदन योजना के लिए फॉर्म कैसे भरें?

महतारी वंदना योजना (Mahtari Vandana Yojana) का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले इसका फॉर्म भरने की जरूरत पड़ेगी। इसके फॉर्म दो तरीके से भरे जा सकते हैं, जिनमें ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका शामिल है। 

ऑफलाइन तरीका – ऑफलाइन तरीके से महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरने के लिए आपको कुछ सिंपल बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, महिला एवं बाल विकास ब्लॉक, वार्ड या पंचायत भवन जाना होगा। 
  • वहां जाकर आपको इस योजना का फॉर्म प्राप्त करके उसपर अपनी सारी जानकारी सही तरीके से भरनी होगी। 
  • इसके बाद आपको उस फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की छायाप्रति लगानी होगी और फिर अधिकारी को जमा करानी होगी। 
  • फॉर्म जमा होने के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी, जोकि काफी काम की है। इसलिए उसे संभाल कर रखने की जरूरत है। उसकी मदद से आप ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से अपने फॉर्म की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप उसके जरिए अपने क़िस्त की जानकारी भी ले सकते हैं। 

ऑनलाइन तरीका – महतारी वंदन योजना का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए भी आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। 

  • जहां आपको महतारी वंदन योजना का ऑनलाइन फॉर्म मिल जाएगा। 
  • इस फॉर्म पर आपको अपनी सभी जानकारियों को भरना है और सभी जरुरी दस्तावेज अपलोड करने हैं और सम्बिट कर देना है। 

इतना करने के बाद आपका काम खत्म हो जाएगा और इसके बाद सरकारी अधिकारियों द्वारा फॉर्म की जांच की जाएगी और आपके द्वारा दी गई जानकारी सही होने पर आपका नाम इस योजना के लिए शामिल कर लिया जाएगा। 

महतारी वंदना योजना में कितने रुपये मिलेंगे? 

महतारी वंदना योजना (Mahtari Vandana Yojana) का फॉर्म आदि भरने के बाद अब सभी के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इसमें कितने रुपये प्राप्त होंगे, तो चलिए उसके बारे में भी जानते हैं। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये दिए जाएंगे। यानी साल भर में उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 12000 रुपये प्राप्त होंगे। इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसकी धनराशि को सीधे DBT के माध्यम से महिलाओं के बैंक खाते में भेजा जाएगा। ऐसे में सभी महिलाओं का बैंक खाता होना भी अनिवार्य है। 

Read Also: Ladli Behna Awas Yojana List | Ladli Behna Yojana Certificate Download

महतारी वंदन योजना का पैसा कब तक मिलेगा?

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदना योजना (Mahtari Vandana Yojana) के बारे में अब तक हमने सारी चीजों के बारे में बता दिए हैं। ऐसे में अब आइए जानते हैं कि आखिर इस योजना के पैसे कब तक आएंगे। मालूम हो कि अब तक इसके 4 क़िस्त जारी किए जा चुके हैं। इसकी क़िस्त हर महीने की शुरुआत में भेज दी जाएगी। 

इसकी पहली क़िस्त 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जारी की गई थी। पहली क़िस्त में करीब 66 लाख महिलाओ के बैंक खातों में 650 करोड़ रुपये भेजे गए थे। यह बात भी ध्यान रखने वाली है कि आपको अपने बैंक खाते को आधार से लिंक रखना होगा, नहीं तो आपका नुकसान होना तय है। 

महतारी वंदना योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? 

इन सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आप महतारी वंदना योजना लिस्ट में अपना नाम खोजने के लिए परेशान होंगे। ऐसे में हम आपको उसके बारे में भी बताने जा रहे हैं। 

  • इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि सीधा इस योजना से जुड़ी अधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाना है। 
  • वहां आपको होम पेज पर अनंतिम सूची का टैब मिल जाएगा। 
  • उसे क्लिक करके के बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको जिला, क्षेत्र, सेक्टर, ब्लॉक, परियोजना, गांव और आंगनबाड़ी केंद्र का नाम भरना होगा। 
Mahtari Vandana Yojana की सूची
  • इसके बाद आपके सामने लाभार्थी महिलाओं की सूची दिखाई देगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं। 

अगर आपको महतारी वंदना योजना (Mahtari Vandana Yojana) के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करनी है या कुछ अन्य सवाल पूछने हैं तो आप इस +91-771-2220006 हेल्पलाइन नंबर के जरिए पूछ सकते हैं। हम आशा करते हैं कि आप इस योजना से जुड़ी सभी बातों को समझ गए होंगे और ऐसी ही योजनाओं की जानकारी आपको हमारी वेबसाइट पर मिल जाएगी। 

Read Also: Ladli Behna Yojana 13th Installment | मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का फॉर्म कैसे भरें?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top