महतारी वंदन योजना की लिस्ट कैसे देखें? | Mahatari Vandana Yojana List Check

Mahatari Vandana Yojana List: महतारी वंदन योजना का लिस्ट कैसे देखें के बारे में जानने से पहले महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) के बारे में कुछ बातें जान लीजिए। बता दें कि यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई है और इसका मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है, जिनकी स्थिति काफी खराब है। यानी छत्तीसगढ़ की वो महिलाएं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही हैं। 

इस योजना की शुरुआत इसी साल भाजपा नेता विष्णु देव साई (Vishnu Deo Sai) द्वारा की गई है, जोकि छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री हैं। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये दे रही है। ऐसे में इस योजना के बारे में हर कोई जानना चाह रहा है और ज्यादातर लोगों को यही सवाल परेशान कर रहा है कि आखिर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना का लिस्ट कैसे देखें। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर Mahatari Vandana Yojana List का लिस्ट कैसे देखा जा सकता है। 

Mahatari Vandana Yojana List 

बता दें कि महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) के लिए 5 फरवरी से 20 फरवरी 2024 तक आवेदन किए गए थे और इसकी लिस्ट 1 मार्च 2024 को ही जारी कर दी गई थी। यह लिस्ट आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं, जिसकी सारी जानकारी हमने निचे  दी है। मालूम हो कि अब तक इसकी चार क़िस्त जारी की जा चुकी है। इसकी पहली क़िस्त मार्च में जारी की गई थी। जबकि इसकी लास्ट किस्त इसी महीने (जून) जारी की गई है। 

Read Also: Ladli Behna Yojana Certificate Download | मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का फॉर्म कैसे भरें?

Mahatari Vandana Yojana List कैसे देखें

  • महतारी वंदन योजना का लिस्ट देखने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। 
  • इस योजना के लाभार्थियों की सूची देखने के लिए आपको सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाना है। 
  • यहां आपको अनंतिम सूची का टैब मिल जाएगा, जिसे क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। 
  • इसके बाद आपको वहां जिला का नाम, क्षेत्र ब्लॉक, नगरी निकाय, परियोजना, सेक्टर, गांव/वार्ड, आंगनबाड़ी केंद्र का नाम भरना होगा। 
Mahatari Vandana Yojana List 
  • इसके बाद नीचे की तरह स्क्रॉल करने पर आपके सामने महतारी वंदन योजना के लाभार्थी महिलाओं की सूची (Mahtari Vandana Yojana 2024 list) दिखाई देगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं। ऐसे में अगर आपका नाम इस लिस्ट में शामिल है तो आपको इस योजना का लाभ मिलेगा। 

महतारी वंदन योजना के लिए फॉर्म कैसे भरें?

अगर आपने अभी तक Mahatari Vandana Yojana का फॉर्म नहीं भरा है तो आपको Mahatari Vandana Yojana List कैसे देखें की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आप अभी से भी फॉर्म भरना चाहते हैं तो आपको कुछ सिम्पल स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा। इस योजना का फॉर्म आप दो तरीके से भर सकते हैं पहला ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन। तो चलिए एक-एक करके दोनों तरीके के बारे में जानते और समझते हैं। 

ऑनलाइन तरीका

अगर आपको छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही Mahatari Vandana Yojana का फॉर्म ऑनलाइन तरिके से भरना है तो उसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जोकि https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ है। 
  • यहां आपको Mahatari Vandana Yojana का ऑनलाइन फॉर्म मिल जाएगा। 
  • इस फॉर्म पर आपको अपनी सभी जानकारियों को सही तरीके से भरना होगा और साथ ही सारे जरुरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। 
  • सारी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको सम्बिट करना होगा। 
  • इसके बाद सरकारी अधिकारियों द्वारा फॉर्म की जांच की जाएगी और अगर आपने सभी जानकारी सही दी होगी तो आप योजना का लाभ उठा सकेंगे। 

ऑफलाइन तरीका

अगर आप ऑफलाइन तरीके से Mahatari Vandana Yojana का फॉर्म भरना चाहते हैं तो आपको उसके लिए अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, महिला एवं बाल विकास ब्लॉक, वार्ड या पंचायत भवन जाना होगा। 

  • सबसे पहले अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, महिला एवं बाल विकास ब्लॉक, वार्ड या पंचायत भवन जाएं। 
  • वहां इस योजना से जुड़े अधिकारी से फॉर्म प्राप्त करें और उसपर अपनी सारी जानकारी सही तरीके से भरें। 
  • इसके बाद उस फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की छायाप्रति लगाकर अधिकारी को जमा करा दें। 
  • फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी, जिसे आपको संभाल कर रखने की जरूरत है। चूंकि इसकी मदद से आप ऑनलाइन या वहीं जाकर अपने फॉर्म की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। या आप इसके जरिए अपने क़िस्त की जानकारी भी ले सकते हैं। 

Mahatari Vandana Yojana List पात्रता

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदना योजना (Mahtari Vandana Yojana) का लाभ केवल छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिलाओं को मिल रहा है। 

इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिल रहा है, जिनकी उम्र 21 से लेकर 60 के बीच है। 

इस योजना को छत्तीसगढ़ की उन महिलाओं के लिए शुरू किया गया है, जो गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही हैं और उनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है

इसका लाभ विवाहित, परित्यक्ता, विधवा, तलाकशुदा और आश्रित महिलाओं को मिल रहा है। 

ऐसे में अगर आपको अभी भी छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा चलाई जा रही Mahatari Vandana Yojana के बारे में कोई अन्य जानकारी प्राप्त करनी है या कुछ अन्य सवाल पूछने हैं तो आप इस +91-771-2220006 हेल्पलाइन नंबर के जरिए जान और पूछ सकते हैं। हम आशा करते हैं कि हमने महतारी वंदन योजना का लिस्ट कैसे देखें (How to see the list of Mahtari Vandan Yojana) वाले सवाल का सही तरीके से जवाब दिया है और आप सभी इस योजना से जुड़ी बातों को समझ गए होंगे। हमारी इस वेबसाइट के जरिए आप ऐसी ही अन्य योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं और सरकार द्वारा दी जा रही मदद ले सकते हैं। 

महतारी वंदन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज क्या-क्या हैं?

मालूम हो की अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और बैंक खाता पासबुक होना अनिवार्य है। 

Read Also: Ladli Behna Awas Yojana List  | मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना रजिस्ट्रेशन स्टेटस देखें

महतारी वंदन योजना में कितने रुपये मिलेंगे? 

बता दें कि महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ की स्थानिय महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये दे रही है। यानी उन्हें साल भर में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 12000 रुपये मिलने वाले हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसकी धनराशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजा जा रहा है, जिससे बिचौलियों का सारा रोल खत्म हो गया है। अब तक इसकी चार क़िस्त जारी की जा चुकी है। इसकी अंतिम किस्त इसी महीने जारी की गई है। मालूम हो कि इसकी क़िस्त महीने के पहले सप्ताह में ही जारी कर दी जा रही है। 

महतारी वंदन योजना से जुड़े अहम सवाल 

Mahatari Vandana Yojana कब शुरू हुई थी? 

महतारी वंदन योजना की शुरुआत साल 2024 में हुई थी। 

महतारी वंदन योजना की शुरुआत किसने की है? 

महतारी वंदन योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साई द्वारा की गई है, जोकि बीजेपी की पार्टी से हैं। 

महतारी वंदन योजना में कितने रुपये मिलते हैं? 

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना में छत्तीसगढ़ की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये दिए जा रहे हैं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top