ई-शिक्षाकोश: छात्रों और शिक्षकों के लिए एक अनूठा प्लेटफॉर्म

ई-शिक्षाकोश: छात्रों और शिक्षकों के लिए एक अनूठा प्लेटफॉर्म
ई-शिक्षाकोश: छात्रों और शिक्षकों के लिए एक अनूठा प्लेटफॉर्म

बिहार सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों और विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए e-shikshakosh पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने के साथ-साथ उनकी संपूर्ण जानकारी डिजिटल रूप से पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इस पोर्टल पर लॉगिन करते ही कोई भी विद्यार्थी या शिक्षक, किसी भी विद्यार्थी के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके अतिरिक्त, इस पोर्टल के अंतर्गत राज्य के विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध होगी, जिससे प्रत्येक विद्यार्थी तक योजना की जानकारी पहुंच सके और सीधे योजना का लाभ प्राप्त हो सके। हर शिक्षक और विद्यार्थी के लिए इस योजना के बारे में जानकारी रखना बहुत आवश्यक है।

ई शिक्षा पोर्टल बिहार क्या है?

e-shikshakosh के शुरू होने से बिहार के विद्यार्थियों और शिक्षकों को अनेक सुविधाएं मिलेंगी। शिक्षा के क्षेत्र में यह पोर्टल एक बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। इस पोर्टल पर विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति का विवरण उपलब्ध होगा। इसके साथ ही, विद्यार्थियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी, ताकि शिक्षक उनकी प्रगति के अनुसार आवश्यक बदलाव कर सकें।

Table of Contents

इसके अतिरिक्त, e-shikshakosh पर शिक्षकों के शैक्षिक इतिहास की जानकारी भी उपलब्ध होगी। बिहार के सभी शिक्षक अपना शैक्षिक जीवन का पूरा ब्यौरा इस पोर्टल पर दर्ज करेंगे। इसी के आधार पर उन्हें शिक्षा के कार्यक्षेत्र में काम करने का अवसर मिलेगा।

बिहार शिक्षा बोर्ड द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में शुरू की जाने वाली सभी योजनाओं की जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे शिक्षक और विद्यार्थी, दोनों ही इन योजनाओं का पूरा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। e shikshakosh download करना भी बहुत ही आसान प्रक्रिया है जो हम आपको आगे लेख में बताएंगे।

E-Shikshakosh पोर्टल बिहार का उद्देश्य

ई-शिक्षाकोष पोर्टल का उद्देश्य बिहार के विद्यार्थियों और शिक्षकों के बारे में सरकार को पूरी जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि सरकार उनके हित में नई योजनाएं बना सके। e-shikshakosh के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति भी दर्ज की जाएगी, जिससे शिक्षा विभाग के पास उनकी उपस्थिति का पूरा ब्योरा उपलब्ध रहेगा।

बिहार सरकार का यह ई-शिक्षा कोष पोर्टल शिक्षा के क्षेत्र में लॉन्च की जाने वाली सभी लाभकारी योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों तक आसानी से पहुंचाएगा। इसके साथ ही, विद्यार्थियों और शिक्षकों को इन योजनाओं से संबंधित सभी नोटिफिकेशन भी इसी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होंगे।

Also Read:- Mahtari Vandana Yojana 10th  Installment || Mukhyamantri Kalyani Sahayata Yojana || Pudhumai Penn Scheme

ई शिक्षाकोष पोर्टल बिहार की विशेषताएँ

e-shikshakosh portal की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं : 

  • ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों और विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति डिजिटल रूप से दर्ज की जाएगी।
  • इसमें शिक्षकों की शैक्षिक योग्यताओं से संबंधित विस्तृत ब्योरा उपलब्ध होगा।
  • शिक्षक ने किन-किन विद्यालयों में या किन-किन स्थानों पर शिक्षा दी है, यह जानकारी भी प्राप्त होगी।
  • इस पोर्टल पर शिक्षक की प्रोफाइल से संबंधित जानकारी भी मिल सकेगी, जिसमें शिक्षक का नाम, मोबाइल नंबर और पढ़ाए जाने वाले विषयों की जानकारी शामिल होगी।
  • शिक्षक ने कितनी शिक्षा प्राप्त की है और उनके पास कौन-कौन सी डिग्रियां हैं, यह जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी।

E-Shikshakosh पोर्टल बिहार के लाभ

  • विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा।
  • विद्यार्थियों और शिक्षकों से संबंधित सभी जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षा बोर्ड शिक्षक और विद्यार्थी पर आसानी से नजर रख सकता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी और शिक्षक कई प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
  • e-shikshakosh पोर्टल पर विद्यार्थियों और शिक्षकों का पूरा डाटा पहले से मौजूद होगा, जिससे हर बार दस्तावेज जमा करने की औपचारिकता से बचा जा सकेगा।
  • इस पोर्टल पर ई-शिक्षा कोष के माध्यम से स्कूल की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाएगी।

बिहारी शिक्षा पोर्टल पर विद्यार्थियों को किन-किन योजनाओं का लाभ मिल सकता है?

बिहार सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हित में चलाई जा रही योजनाएं:

  1. मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना
    इस योजना के अंतर्गत बिहार सरकार ने स्कूल जाने वाली लड़कियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए यह योजना शुरू की है।
    • योजना के तहत स्कूल जाने वाली छात्राओं को सैनिटरी पैड खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
    • छात्राएं पोर्टल पर जाकर इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  2. मुख्यमंत्री बालक-बालिका साइकिल योजना
    बिहार के स्कूलों में पढ़ने वाले बालक और बालिकाओं के लिए यह योजना चलाई जा रही है।
    • इस योजना के तहत छात्रों को साइकिल खरीदने के लिए ₹3000 तक की राशि प्रदान की जाती है।
    • योजना का लाभ पोर्टल के माध्यम से उठाया जा सकता है।
  3. मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना
    • राज्य की वे छात्राएं जो बारहवीं पास करती हैं, उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
    • छात्राएं पोर्टल पर आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  4. मुख्यमंत्री बालक-बालिका योजना (मैट्रिकुलेशन प्रथम श्रेणी)
    • इस योजना के अंतर्गत, दसवीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
    • इस पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  5. बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना
    • इस योजना के तहत, सरकार स्कूल जाने वाली सभी छात्राओं को यूनिफॉर्म खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
    • लाभ प्राप्त करने के लिए छात्राएं पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं।

E-Shikshakosh पोर्टल पर स्कूल कैसे रजिस्टर्ड करें?

इस पोर्टल पर स्कूल का रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें: 

  • बिहार के इस शिक्षा पोर्टल पर स्कूल रजिस्टर करना चाहते हैं तो पहले शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट का एड्रेस निम्न है- https://eshikshakosh.bihar.gov.in/login 
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही आपका लॉगिन पेज खुलेगा।
  • Select User Type के विकल्प में School वाला विकल्प चुनें।
  • इसके बाद आपको अपने स्कूल का UDISE Code एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको कैप्चा क्रॉस करने को मिलेंगे।
  • कैप्चा क्रॉस करने के बाद SIGN IN पर क्लिक करके साइन इन करना होगा।
  • सामने दिए गए विकल्प में से School क्लिक करें।
  • इसके बाद School Registration के विकल्प का चयन करें।
  • इस पेज पर मांगी गई सारी आवश्यक जानकारियां फिल करें।
  • और बाद में Search के बटन पर क्लिक करें।
  • अगला पेज आपके सामने आपके स्कूल की सभी जानकारी दिखाएगा।
  • VIEW का बटन क्लिक करने के बाद NEXT बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको एक फॉर्म खुला हुआ दिखाई देगा।
  • मांगी गई आवश्यक जानकारियों को ध्यान से पढ़ें और सभी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • सारी प्रक्रिया करने के बाद दर्ज की गई अपनी सभी जानकारियां एक बार सुनिश्चित कर लें।
  • पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करने हेतु Submit का बटन दबाएं।

Also Read:- Ladli Behna Yojana 19th Installment Date  || Ladli Behna Yojana 20th Installment Date || ladli behna yojana Online Apply Registration 

बिहार की शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षक रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

यदि आप बिहार राज्य में शिक्षक के रूप में काम करते हैं और e-shikshakosh पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें।

  1. बिहार की शिक्षा पोर्टल पर शिक्षकों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा – https://eshikshakosh.bihar.gov.in/login
  2. लॉगिन पेज पर पहुँच कर Select user type के विकल्प में Teacher के विकल्प को चुनें।
  3. अपना Teacher ID, एवं पासवर्ड दर्ज करें।
  4. आईडी पासवर्ड दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा दिखाया जाएगा।
  5. कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद SIGN IN के बटन को दबाकर साइन इन करें।
  6. अब आपको साइड पैनल पर Teacher Registration का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
  7. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करें। एवं मांगे गए दस्तावेज भी अपलोड करें।
  8. लास्ट में Submit का बटन दबाकर सबमिट करें और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण करें।

शिक्षा कोष पोर्टल बिहार को लॉगइन कैसे करें?

e-shikshakosh पर लॉगिन इस प्रकार करें: 

  1. ई-शिक्षा कोष पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर लॉगइन करें।
  3. होम पेज पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  4. अपना आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  5. सबमिट का बटन दबाएँ।
  6. इसके बाद आपके सामने आपका शिक्षक ब्यौरा पूरा खुल जाएगा।

E Shikshakosh Download कैसे करें ?

e shikshakosh download करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर खोले।
  2. प्ले स्टोर पर जाकर e shikshakosh download bihar सर्च करें।
  3. सर्च करने के बाद आपके सामने ई शिक्षा पोर्टल का ऐप दिखाई देगा।
  4. अब इंस्टॉल का बटन दबाकर इंस्टॉल एवं डाउनलोड करें।
  5. इस लिंक पर क्लिक करने पर भी आप डाउनलोड कर सकते हैं:
    http://play.google.com/store/search?q=e+shikshakosh+portel+bihar&c=apps 

ई शिक्षा कोष पोर्टल शेष संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न।

1) e shikshakosh पोर्टल क्या है?

ई शिक्षा कोष पोर्टल बिहार सरकार शिक्षा मंत्रालय का एक ऑनलाइन पोर्टल है जहाँ पर विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति का विवरण उपलब्ध होगा। 

2) e-shikshakosh पोर्टल को बनाने का उद्देश्य क्या है?

शिक्षक एवं विद्यार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखना और विद्यार्थियों को योजनाओं की जानकारी देना, यह शिक्षाकोष पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है।

3) ई शिक्षा पोर्टल पर कौन-कौन लॉगइन कर सकता है?

e-shikshakosh पोर्टल पर बिहार राज्य के शिक्षक एवं विद्यार्थी लॉग इन कर सकते हैं।

4) बिहार के इस शिक्षा पोर्टल का लाभ किस-किस व्यक्ति को मिल सकता है?

बिहार के e-shikshakosh पोर्टल का लाभ बिहार के स्थायी निवासियों को मिल सकता है, जो बिहार राज्य में शिक्षक और विद्यार्थी हैं।

5) बिहारी शिक्षा कोष पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए e-shikshakosh हेल्पलाइन नंबर:

  • 7352252816
  • 9430820499

Recommended:-

1.Ladli Behna Yojana Registration Process
2..Ladli Laxmi Yojana
3.Mukhyamantri Kanya Vivah/Nikah Yojana
4.CM Kisan yojana Department of Agriculture & Farmers’ Empowerment 2024
5.Annapurna Yojana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top