
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना 2024 में रक्षाबंधन के मौके पर लाई गई थी। इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को ₹1500 की धनराशि प्रत्येक माह दी जाएगी। इस योजना के पीछे सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।
महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं लेकर आती हैं। 2024 में ही महाराष्ट्र सरकार ने भी महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजनाकी शुरुआत की।
माझी लड़की बहन योजना में सरकार ने अब तक निरंतर पाँच किश्तों का भुगतान कर दिया है। लाभार्थी महिलाएं अब छठी किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
माझी लड़की बहन योजना क्या है?
महाराष्ट्र सरकार ने मध्यप्रदेश सरकार की लाडली बहन योजना की तरह ही इस योजना को पेश किया है। इस योजना को अनिश्चित काल तक लाभ देने वाली योजनाओं के अंतर्गत रखा गया है। मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के पीछे सरकार की सोच लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना और आर्थिक समर्थन करना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की 21 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक की वंचित महिलाओं को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
योजना का नाम | Majhi Ladki Bahin Yojana |
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे |
राज्य | महाराष्ट्र |
लाभार्थी | गरीब और बेसहारा महिलाएं |
उद्देश्य | गरीब महिलाओं का सशक्तिकरण |
लाभ | आर्थिक सहायता |
राशि | 1500 रूपए प्रति माह |
आवेदन मोड | ऑनलाइन तथा ऑफलाइन |
वेबसाइट | https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना कब शुरू हुई?
देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की घोषणा 17 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन से 2 दिन पहले की थी। यह योजना महाराष्ट्र सरकार की तरफ से राज्य की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन का एक उपहार है।
ट्रायल रन में महिलाओं को कितना फायदा मिला?
योजना की शुरुआत में ट्राइबल टन पहले हो चुका है, जिसमें कुछ महिलाओं को जुलाई और अगस्त माह के लिए एकमुश्त ₹3000 की धनराशि दी जा चुकी है। इस योजना में उन वंचित महिलाओं को लाभ दिया जाता है, जिनकी पारिवारिक आय ₹2.5 लाख वार्षिक तक ही सीमित है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। यह योजना खास उन महिलाओं के लिए है जिनकी पारिवारिक स्थिति आर्थिक रूप से कमजोर है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने इस योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें महिलाओं का आवेदन एवं पंजीकरण सही ढंग से जांचा जा सके, यह निर्धारित किया गया।
Also Read:- Ladli Behna Yojana 3rd Round || ladli behna yojana Online Apply Registration || Ladli Behna Yojana 20th Installment Date
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना में आवेदन करने के दो तरीके हैं। एक ऑनलाइन आवेदन करना और दूसरा ऑफलाइन आवेदन करना। दोनों ही तरीकों से महिलाएं इस योजना में आवेदन कर सकती हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना का आवेदन सरकार के महिला एवं बाल विकास के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म का विकल्प दबाएँ।
- आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
- जरूरी दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें।
- सबमिट का बटन दबाएँ।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए महिला अपने क्षेत्र के नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। आवेदन फॉर्म को भरकर, जरूरी दस्तावेज़ की फोटोकॉपी साथ में लगाकर, आवेदन फॉर्म को वापस आंगनबाड़ी में ही जमा कर सकती हैं।
इसके अलावा, महिला जिला परिषद कार्यालय में जाकर भी आवेदन पत्र प्राप्त कर सकती हैं। जिला परिषद कार्यालय में फॉर्म भरने एवं दस्तावेज़ जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना में जरूरी दस्तावेज
आवेदनकर्ताओं को निम्नलिखित दस्तावेज़ जमा करने होंगे:
- महिला का आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- आय का प्रमाण पत्र (₹2.5 लाख वार्षिक तक सीमित)
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना के बारे में पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न
1) मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना क्या है?
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए 17 अगस्त 2024 को शुरू की गई।
2) मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना के अंतर्गत कितनी राशि मिलती है?
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹1500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाती है।
3) मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना की पात्र कौन महिला है?
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना में वह महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिनकी पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से काम है।
4) मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना में देने वाले जरूरी दस्तावेज़ क्या हैं?
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना में जरूरी दस्तावेज़ हैं: आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, आय का प्रमाण पत्र, इत्यादि।
5) इस योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं?
आवेदनकर्ता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड से आवेदन कर सकते हैं।