Kanya Utthan Yojana: कन्या उत्थान योजना आवेदन प्रक्रिया, लाभ और आवश्यक जानकारी

Kanya Utthan yojana

Kanya Utthan yojana: बीते कुछ सालों में कई सरकारों ने अपने राज्य को बेहतर बनाने के लिए काफी काम किया है। अलग-अलग राज्यों की अलग-अलग सरकारों ने कई योजनाएं शुरू की हैं। आज के अपने इस ब्लॉग के जरिए हम आपको उन्हीं में से एक योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan yojana) है, जोकि बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई है और इस योजना के जरिए राज्य की लड़कियों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। 

ऐसे में अगर आपने अभी तक इसका लाभ नहीं लिया है तो आप भी इसका लाभ ले सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत है। इसकी सारी जानकारी आपको हमारे इस ब्लॉग में मिलने वाली है। 

कन्या उत्थान योजना क्या है? (What is Kanya Utthan Yojana?)

दरअसल, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को ही कन्या उत्थान योजना (Kanya Utthan yojana) कहा जाता है और इसे बिहार सरकार द्वारा साल 2018 में शुरू किया गया था। इस योजना को बालिकाओं को उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है। ताकि वह भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर खुद को सशक्त बना सकें और समाज में लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें। इस योजना के तहत बिहार सरकार ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने पर बालिकाओं को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। इस योजना का लाभ राज्य की लगभग 1.5 करोड़ पढ़ने वाली बालिकाएं को मिल रहा है। 

Table of Contents

कन्या उत्थान योजना की संक्षिप्त जानकारी – Brief Information of Kanya Utthan Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
किसने शुरू कियामुख्यमंत्री नीतीश कुमार
विभागमहिला कल्याण विभाग
लक्ष्यराज्य की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना
लाभार्थीराज्य की लड़कियां
आवेदन का तरीकाOnline
सरकारी वेबसाइटhttps://medhasoft.bih.nic.in/

कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य – Objective of Kanya Utthan Yojana

कन्या उत्थान योजना (Kanya Utthan yojana) को शुरू करने के पीछे बिहार सरकार का उद्देश्य बिल्कुल साफ़ है। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य राज्य की गरीब लड़कियों को उच्च शिक्षा पाने में मदद करना और इसके प्रति प्रोत्साहित करना है। ताकि वह समाज में लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें और खुद को सशक्त बना सकें। चूंकि कभी भी दोनों पहियों के एक साथ चलने पर ही गाड़ी आगे की ओर बढ़ती है। यानी अगर लड़का-लड़की एक साथ आगे बढ़ेंगे तभी देश या राज्य भी आगे बढ़ सकेगा। 

Read Also: e Shram Card Online Apply | किसान सम्मान निधि योजना

कन्या उत्थान योजना के लाभ एवं विशेषताएं – Benefits and features of Kanya Utthan Yojana in hindi 

बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए कन्या उत्थान योजना (Kanya Utthan yojana) के काफी सारे लाभ हैं, जिसकी जानकारी हमने नीचे दी है। 

  • कन्या उत्थान योजना (Kanya Utthan yojana) का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसके जरिए बिहार राज्य की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है और वह बिना ज्यादा परेशानी अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर रही हैं। 
  • इस योजना की दूसरी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके जरिए लड़कियां सशक्त और शिक्षित बन रही हैं।
  • इसके अलावा इस योजना के जरिए बाल विवाह में कमी आ रही है और कन्या शिक्षा को प्रोत्साहन मिल रहा है। 
  • बिहार सरकार की इस योजना का लाभ राज्य में निवास कर रही करीब 1.5 करोड़ से भी ज्यादा लड़कियों को मिल रहा है। 
  • अगर किसी घर में दो लड़किया हैं तो दोनों को इस योजना का लाभ मिल सकता है, जोकि काफी अच्छी बात है। 

कन्या उत्थान योजना में मिलने वाले पैसा का विवरण – Kanya Utthan Yojana Money Details

मालूम हो कि कन्या उत्थान योजना (Kanya Utthan yojana) के तहत बिहार सरकार अपने राज्य की बालिकाओं को ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। हालांकि सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि सरकार द्वारा उन्हें अन्य आर्थिक सहायता राशि भी दी जा रही है, जिसकी जानकारी नीचे देखी जा सकती है। 

  • सेनेटरी नैपकिन के लिए – 300 रुपये 
  • 1-2 वर्ष की उम्र में ड्रेस के लिए – 600 रुपये 
  • 3-5 वर्ष की उम्र में ड्रेस के लिए – 700 रुपये 
  • 6-8 वर्ष की उम्र में ड्रेस के लिए – 1000 रुपये 
  • 9-12 वर्ष की उम्र में ड्रेस के लिए – 1500 रुपये 

कन्या उत्थान योजना की पात्रता – Kanya Utthan Yojana Eligibility in hindi

अब तक आपने कन्या उत्थान योजना (Kanya Utthan yojana) से जुड़ी कई बातों के बारे में जान लिया है। ऐसे में अब इसकी पात्रता के बारे में भी जान लीजिए, जोकि कुछ इस प्रकार से है। 

  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan yojana) का लाभ केवल बिहार राज्य की स्थाई लड़कियों को ही मिल सकता है, जिनके पास मूल निवास प्रमाण पत्र है। 
  • इस योजना के लिए सिर्फ गरीब परिवार की लड़किया ही आवेदन कर सकती हैं।
  • बिहार सरकार की इस योजना का लाभ केवल एक परिवार की दो बेटियों को मिल सकता है। 

Read Also: महतारी वंदन योजना की लिस्ट कैसे देखें? |  Ladli Behna Yojana Registration Status

कन्या उत्थान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज – Documents Required for Kanya Utthan Yojana

कन्या उत्थान योजना (Kanya Utthan yojana) का लाभ लेने के लिए कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत पड़ने वाली है, जिसकी जानकारी हमने नीचे दी है। 

  • आवेदन करने वाली कन्या का आधार कार्ड
  • उसके माता-पिता का आधार कार्ड 
  • कन्या की बैंक पासबुक 
  • आवेदक की 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट 
  • बालिका और उसके माता-पिता के मोबाइल नंबर 
  • बालिका की पासपोर्ट साइज फोटो

कन्या उत्थान योजना का फॉर्म कैसे भरें? (How to fill Kanya Utthan yojana?) 

कन्या उत्थान योजना (Kanya Utthan yojana) का लाभ उठाने के लिए आपको इसका फॉर्म भरना पड़ेगा, जिसके लिए आपको कुछ सिम्पल स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत है। इसकी जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है। 

  • इस योजना के लिए अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://medhasoft.bih.nic.in/ पर जाना होगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में आवेदन करने के लिए अलग-अलग लिंक मिल जाएंगे। उसपर क्लिक करना होगा। 
Kanya Utthan Yojana
  • इसके बाद आपके सामने क्लिक हेयर टू अप्लाई का लिंक दिखाई देगा, जिसपर क्लिक करते ही आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे। 
Kanya Utthan Yojana
  • वहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और आपके मार्क्स की जानकारी दर्ज करनी होगी और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद में लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • ऐसा करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आपको आपकी जानकारी भरनी होगी। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को ऑनलाइन अपलोड करना पड़ेगा। 
Kanya Utthan Yojana
  • इतना सब करने के बाद अंत में आवेदन फार्म को सबमिट करना होगा, जिससे आपका आवेदन फॉर्म पूर्ण हो जाएगा।

कन्या उत्थान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें – How to check the status of Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan yojana) का स्टेटस चेक करने के लिए आपको कुछ सिम्पल स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत है। 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको ई कल्याण पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपको बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको Click here to view Application Status का लिंक नजर आएगा। 
  • इसपर क्लिक करते ही आप फिर से एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको रजिस्ट्रेशन नंबर फिल करके Search के बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति की जानकारी आ जाएगी। 

कन्या उत्थान योजना में पेमेंट की जानकारी कैसे चेक करें – How to check payment details in Kanya Utthan Yojana

  • पेमेंट की जानकारी चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • वहां आपको दो अलग-अलग लिंक दिखाई देंगे, जिसमें से आपको किसी भी एक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद में एक पेज पर आपके सामने Payment Information के सामने Click here to view का विकल्प नजर आएगा, जिसपर क्लिक करते ही आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे। 
  • वहां आपको स्टूडेंट का नाम, यूनिवर्सिटी आदि की जानकारी दर्ज करके View के बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने इस योजना की पेमेंट से जुड़ी आ जाएगी।

निष्कर्ष 

हमने अपने इस ब्लॉग के जरिए बिहार सरकार की कन्या उत्थान योजना (Kanya Utthan yojana) से जुड़ी लगभग सारी जानकारी दे दी है। ऐसे में अगर आप इस योजना का लाभ लेने योग्य हैं तो आपको आसानी से इसका लाभ मिल सकता है। लेकिन अगर आपको इससे जुड़े कुछ सवाल परेशान कर रहे हैं तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर पता कर सकते हैं। या आप इस नंबर 91-9534547098, 91-8986294256 पर कॉल करके भी जान सकते हैं। 

Read Also: Ladli Behna Awas Yojana List  | Samagra e-KYC

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

प्रश्न: कन्या उत्थान योजना क्या है?

उत्तर: कन्या उत्थान योजना (Kanya Utthan yojana) बिहार सरकार की एक योजना है, जिसके जरिए ग्रेजुएशन की डिग्री लेने वाली लड़कियों को 50000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। ताकि राज्य की ज्यादा से ज्यादा लड़किया पढ़ाई करें और राज्य का विकास हो। साथ ही वह लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें। 

प्रश्न: कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन कैसे करें? 

उत्तर: बिहार सरकार की कन्या उत्थान योजना (Kanya Utthan yojana) के लिए आवेदन करने के लिए आपको कुछ सिम्पल स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत है, जिसकी जानकारी हमने अपने इस ब्लॉग में बारीकी से दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। 

प्रश्न: कन्या उत्थान योजना में कितने रुपये मिल रहे हैं? 

उत्तर: इस योजना के तहत बिहार सरकार 50 हजार रुपये दे रही है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top