Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024: बेटियों की शादी करने पर सरकार दे रही है 51000 रूपये की आर्थिक सहायता, यहां से करें आवेदन

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024: भारत का दिल कहे जाने वाला मध्य प्रदेश अपनी समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और परंपराओं के लिए जाना जाता है। मध्य प्रदेश की जनसंख्या करीब 8.89 करोड़ है, जिस वजह से यहां की सरकार अपने लोगों की भलाई के लिए समय-समय पर कई योजनाएं लाते रहती है और उन्हीं सब योजनाओं में से एक योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 (Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024) है। यह योजना गरीब और निर्धन वर्ग की लड़कियों की शादी हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए बनाई गई है। 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) के तहत मध्य प्रदेश सरकार विवाह के समय कुल 51 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है। ऐसे में अगर आप भी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं तो इस योजना के बारे में अच्छे से जान लीजिए ताकि बेटी के विवाह के लिए आपको परेशान न होना पड़े। हमने अपने इस लेख में आगे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन कैसे करें? के बारे में बताने के साथ ही साथ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं? आदि चीजों के बारे में भी बताया है। 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 – Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 

मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य के लोगों के विकास के लिए समय-समय पर कई योजनाएं लाते रहती है, खासकर महिलाओं व लड़कियों के लिए और उन्हीं सब योजनाओं में से एक योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 है। इस योजना को ऐसे गरीब परिवारों के लिए चलाया जा रहा है, जिनके पास अपनी बेटियों का विवाह करने के लिए प्रयाप्त पैसा नहीं है। 

Table of Contents

इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य की उन सभी लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिनके पास विवाह करने के लिए पैसे नहीं है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य की लड़कियों के अलावा गरीब तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसके तहत मध्य प्रदेश सरकार विवाह के समय कुल 51 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है। 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ओवरव्यू – Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Overview 

मध्‍यप्रदेश मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण संबल योजना | मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य – Objective of Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को शुरू करने के पीछे मध्य प्रदेश सरकार का उद्देश्य अपने राज्य की सभी गरीब लड़कियों को विवाह में मदद करना है, ताकि वह और उनका परिवार ज्यादा परेशान न हो। यह योजना गरीब परिवारों को अपनी बेटियों की शादी में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए शुरू की गई है। साथ ही साथ इस योजना को शुरू करने के पीछे मध्य प्रदेश सरकार का उद्देश्य बाल-विवाह को कम करना और साक्षरता दर में वृद्धि लाना है। 

दरअसल, गरीब परिवार के लोग पैसों की कमी की वजह से बेटियों को पढ़ाने की जगह उसका विवाह काफी कम उम्र में कर देते हैं, जिससे उनका जीवन काफी हद तक बेकार हो जाता है। यही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश की तलाकशुदा और विधवा महिलाओं का पुनर्विवाह कर उन्हें एक नया जीवन शुरू करने में मदद करने के उद्देश्य से की है। 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में मिलने वाली धनराशि का विवरण – Details of the amount received under the Chief Minister Kanya Vivah Yojana 

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (Madhya Pradesh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) के तहत सरकार द्वारा लड़कियों व महिलाओं के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जा रही है, जिसका विवरण कुछ इस प्रकार है। 

  • एमपी कन्या विवाह योजना (MP Kanya Vivah Yojana) के तहत विवाह के बाद नवदम्पति के खुशहाल जीवन और गृहस्थी के लिए कन्या को 43 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। 
  • इसके साथ विवाह संस्कार में लगने वाली सामग्री की आपूर्ति के लिए 5 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। 
  • यही नहीं बल्कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था को प्रति कन्या 3 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। 
  • इस प्रकार सरकार द्वारा विवाह के लिए कुल 51 हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। 

लाड़ली लक्ष्मी योजना | निःशुल्क सिलाई मशीन योजना | सुकन्या समृद्धि योजना

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभ एवं विशेषताएं – Benefits and features of Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के कई सारे लाभ और विशेषताएं हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हमने नीचे बारीकी से बताया है। 

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसके जरीए राज्य की सभी गरीब बालिकाओं को विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 
  • इस योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार विवाह के लिए पुरे 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रही है।
  • मध्य प्रदेश सरकार इस योजना के माध्यम से सिर्फ और सिर्फ बालिकाओं को ही नहीं बल्कि तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को भी नया जीवन शुरू करने का मौका दे रही है। 
  • इस योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार बाल-विवाह में कमी और साक्षरता दर में वृद्धि होते देखना चाह रही है। 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए पात्रता मानदंड – Eligibility Criteria for Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana

अगर आप भी एक लड़की के माता या पिता हैं या फिर आप वह लड़की हैं, जिसको अपने विवाह के लिए पैसों की जरूरत है तो यह ध्यान रखिए कि मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए कई पात्रता शर्तों का निर्धारण किया है और केवल वहीं बालिकाओं और महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता है, जो इसे पूरा करेंगी। 

  • इसका लाभ सिर्फ और सिर्फ मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं और बालिकाओं को मिल सकता है। 
  • इसका लाभ प्राप्त करने के लिए महिला अथवा बालिका की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए। 
  • वहीं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 के लिए लड़के की उम्र कम से कम 21 साल होना अनिवार्य है।
  • इसके लिए सिर्फ और सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही बालिकाएं और महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। 
  • इसके लिए आवेदन करने वाली महिलाओं और बालिकाओं के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। अगर उनके परिवार की वार्षिक आय इससे ज्यादा है तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सकता है। 

स्वच्छ भारत अभियान | सुकन्या समृद्धि योजना | पीएम विश्वकर्मा योजना 2024

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची – List of documents required for Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana

अगर आप भी मध्य प्रदेश की निवासी हैं और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं, तो इसके लिए आसानी से आवेदन कर सकती हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। 

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड 
  • लड़का और लड़की का आयु प्रमाण पत्र
  • लड़का और लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
  • तलाकशुदा महिला होने की स्थिति में तलाक प्रमाण पत्र
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र अगर महिला विधवा है तो 
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें? – How to apply for Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024?

मध्य प्रदेश की वह सभी बालिकाएं और महिलाएं, जो इसकी पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं और उनके पास सभी दस्तावेज मौजूद हैं तो वह इसके लिए आसानी से आवेदन कर सकती हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत पड़ेगी। 

  • बालिकाओं और महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जोकि mpvivahportal.nic.in है। 
  • mp vivah portal पर जाने के बाद होम पेज पर ही आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लिंक दिखाई देगा। 
  • इसके बाद आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिंक पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आवेदन फॉर्म (Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 Application form) खुलकर आ जाएगा।
  • फॉर्म प्राप्त होने के बाद आपको उसे सावधानी से बिना कोई गलती किए भरना है। 
  • फॉर्म भरने के बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। 
  • यह सारा प्रोसेस पूरा करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करके फॉर्म को सबमिट कर देना होगा। 
  • इससे आपका आवेदन प्रोसेस पूरा हो जाएगा और अधिकारियों द्वारा आपके फॉर्म की जांच की जाएगी। 
  • सभी जानकारी सही पाए जाने के बाद आपको इसका लाभ मिल जाएगा। 

निष्कर्ष

हमने अपने इस लेख के जरिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से जुड़ी लगभग सभी बातों की जानकारी दे दी है। ऐसे में आप आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकते हैं। यही नहीं अगर आपको ऐसी ही अन्य योजनाओं का लाभ उठाना है तो आप https://ladli-behna-yojana.com/ के जरिए उठा सकते हैं। इस पर आपको ऐसी ही कई अन्य योजनाओं के लिए आवेदन करने की सारी जानकारी मिल जाएगी। 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना | मुख्यमंत्री लाडली बहना | किसान सम्मान निधि योजना

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs regarding Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024

प्रश्न: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? 

उत्तर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 की आधिकारिक वेबसाइट https://mpvivahportal.nic.in/ है, जिसके जरिए आपको इससे जुड़ी कई जानकारियां बिना ज्यादा मेहनत किए प्राप्त हो सकती हैं। 

प्रश्न: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 के लिए कौन आवेदन कर सकता है? 

उत्तर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 का लाभ उठाने के लिए सिर्फ और सिर्फ मध्य प्रदेश की महिलाएं और लड़कियां आवेदन कर सकती हैं, जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है और वह गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही हैं। 

प्रश्न: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है?

उत्तर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है, जिसके जरिए मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य की गरीब महिलाओं व लड़कियों को शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार 51 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करती है। 

Also Read: Thestartofus Biography | Sky Jumper Trampoline Park Delhi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top