What is Swachh Bharat Abhiyan: स्वच्छ भारत अभियान की संक्षिप्त जानकारी, उद्देश्य और मुख्य बिंदु

स्वच्छ भारत अभियान (Swachh Bharat Abhiyan) भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक अभियान है। यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है, जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी जी की 145वीं जयंती पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई थी। इस अभियान को कई लोग Clean India Movement के नाम से भी जानते हैं। इसकी शुरुआत भारत को स्वच्छ बनाने के लिए की गई है। 

इसका उद्देश्य सड़कों, गलियों और बुनियादी ढांचे को साफ-सुथरा रखना तथा कूड़े-कचरे से मुक्त रखना है। साथ ही इसकी शुरुआत खुले में शौच की समस्या को खत्म करने के लिए किया गया था, जोकि अब लगभग पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। इसके जरिए 2019 तक 100 मिलियन से अधिक व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों का निर्माण किया गया। साथ ही 6 लाख से अधिक गांवों को खुले में शौच मुक्त (ODF) घोषित किया, जोकि महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि थी। 

स्वच्छ भारत अभियान क्या है? (What is Swachh Bharat Abhiyan?)

स्वच्छ भारत अभियान क्या है? (What is Swachh Bharat Abhiyan?)

दरअसल, स्वच्छ भारत अभियान (Swachh Bharat Abhiyan) एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है, जिसका लक्ष्य सड़कों, गलियों और बुनियादी ढांचों को साफ-सुथरा और कूड़े-कचरे से मुक्त रखना है। ताकि भारत अपनी सुंदरता न खोए और न ही किसी को स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई समस्या हो। इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी जी की 145वीं जयंती पर की गई थी। 

ज्ञात को कि यह अभियान आधिकारिक रूप से 1999 से चला रहा है। सबसे पहले इसका नाम ग्रामीण स्वच्छता अभियान था। मगर 1 अप्रैल 2012 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस योजना में बदलाव करते हुए इस योजना का नाम निर्मल भारत अभियान रख दिया और बाद में सरकार ने इसका पुनर्गठन करने के बाद इसका नाम पूर्ण स्वच्छता अभियान कर दिया था। इन सभी चीजों के बाद 24 सितंबर 2014 को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इसे स्वच्छ भारत अभियान के रूप मंजूरी दे दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस योजना की शुरुआत महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस पर दिल्ली के राजघाट से की थी। चूंकि गांधी जी का सपना था कि हमारा देश भी अन्य विकसित देशों की तरह पूर्णतया स्वस्थ एवं साफ़-सुथरा दिखाई दे। मोदी जी ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए कहा था कि देश की सफाई सिर्फ और सिर्फ सफाई-कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है और हमें ये समझना होगा। साथ ही इस मानसिकता को बदलना होगा। 

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए दिल्ली कि वाल्मीकि बस्ती में सड़कों पर झाड़ू लगाई थी और लोगों को संदेश दिया था। इसके बाद लोगों को यह अहसाह हुआ कि अगर हमारे देश का प्रधानमंत्री देश को स्वच्छ बनाने के लिए सड़क पर झाड़ू लगा सकता है, तो हमें भी अपने देश को स्वच्छ रखने के लिए कुछ न कुछ करना होगा। इसके बाद कई लोगों ने इस मुहीम में अपना योगदान दिया। हालांकि सिर्फ आम नागरिकों ने नहीं बल्कि कई राज नेताओं और बड़ी-बड़ी हस्तियों ने इसमें भाग लिया और देश को स्वच्छ बनाने के लिए अन्य लोगों को प्रेरित किया। 

यह भी मालूम हो कि इस अभियान को दो चरण में चलाया जा रहा है। यानी इसका पहला चरण साल 2014 से लेकर 2019 तक था। और अब इसका दूसरा चरण चल रहा है, जोकि 2019 से 2025 तक है। इस चरण में पहले चरण के कार्यों को और तेजी से किया जा रहा है। साथ ही साथ पहले चरण में किए गए सुधारों की स्थिति पर भी नजर बनाई गई है। 

Read Also: Ladli Behna Yojana 3rd Round 2024: केवल इन्हीं महिलाओं को मिल सकेगा इस योजना का फायदा | पीएम विश्वकर्मा योजना 2024 | सुकन्या समृद्धि योजना (SSY Scheme) 2024

स्वच्छ भारत अभियान की संक्षिप्त जानकारी – Brief Information of Swachh Bharat Abhiyan

स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य – Objective of Swachh Bharat Abhiyan 

स्वच्छ भारत अभियान (Swachh Bharat Abhiyan) को शुरू करने के पीछे का उद्देश्य भारत को साफ-सुथरा करना है ताकि देश अपनी सुंदरता बनाए रखे और देश के लोग स्वस्थ रहें। चूंकि गंदगी की वजह से भारत में प्रतिवर्ष कई लोग अपनी जान गंवाते थे। 

  • इस अभियान को शुरू करने का सबसे बड़ा उद्देश्य देश का कोना-कोना साफ सुथरा करना है। 
  • साथ ही लोगों को बाहर खुले में शौच करने से रोकना है। चूंकि इससे काफी बीमारियां होती हैं और इसकी वजह से पहले के समय में हर साल हजारों बच्चों की मौत हो जाती थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट के अनुसार 2014 की तुलना में 2019 में डायरिया की वजह से 3 लाख कम मौतें हुईं, जिसका सीधा कारण बेहतर स्वच्छता है। 
  • इस योजना का उद्देश्य भारत के हर शहर और ग्रामीण इलाकों के घरों में शौचालय का निर्माण करवाना था, जोकि काफी हद तक पूरा हो गया है और अभी भी कई जगहों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण तेजी पर है। मालूम हो कि इस मिशन के जरीए 2019 तक करीब 10 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों का निर्माण किया गया था और 6 लाख से अधिक गांवों को खुले में शौच मुक्त (ODF) घोषित किया गया था। 
  • इस अभियान का उद्देश्य शहर और गांव की हर एक सड़क-गली और मोहल्ले को साफ-सुथरा करना है। साथ ही हर एक गली में कम से कम एक कचरे का डिब्बा लगाना है।
  • इस अभियान का एक सबसे बड़ा उद्देश्य लोगों की मानसिकता को बदलना है और इसमें मोदी जी काफी हद तक सफल भी रहे हैं, क्योंकि अब कई जगहों पर लोग आपको कूड़ा करते दिखाई नहीं देंगे। 

Read Also: Vimarsh Portal 9th 11th Class Result 2024: विमर्श पोर्टल 9वी और 11वी कक्षा का रिजल्ट चेक करे | Ration Card Status Check: घर बैठे चेक करें राशन कार्ड का स्टेटस, यहां जानें कैसे

स्वच्छ भारत अभियान के मुख्य बिंदु – Key points of Swachh Bharat Abhiyan

स्वच्छ भारत अभियान (Swachh Bharat Abhiyan) के कई मुख्य बिंदु हैं। यानी इस अभियान की वजह से कई चीजों में बदलाव आया है। लोग अपने स्वास्थ्य और देश के प्रति जागरूक हुए हैं और उनमें देश को स्वच्छ रखने की भावना विकसित हुई है।

  • स्वच्छ भारत अभियान के कारण वर्ष 2019 तक 10 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों का निर्माण किया गया तथा 6 लाख से अधिक गांवों को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ (ODF)) बनाया गया।
  • इसकी वजह से 2014 की तुलना में 2019 में डायरिया की वजह से 3 लाख कम मौतें हुईं। साथ ही अन्य रोगों में फायदा मिला। 
  • घर में शौचालय होने की वजह से महिलाएं अब खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। 
  • इस अभियान की वजह से लोगों की मानसिकता में बदलाव देखने को मिला है। अब कई लोग खुले में शौच नहीं करते हैं और न ही वह इधर-उधर कूड़ा-कचरा फैलाते हैं। 
  • इस अभियान में कई लोग जुड़े और आज उनकी वजह से कई शहर काफी साफ़-सुथरे हैं, जैसा उन्हें होना चाहिए। 
  • स्वच्छ सर्वेक्षण के अनुसार इंदौर लगातार सातवें साल भारत के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में अपनी बादशाहत बरकरार रखे हुए है, जबकि सूरत ने स्वच्छ सर्वेक्षण के नवीनतम परिणामों में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया है। 

निष्कर्ष 

हमने अपने इस ब्लॉग के जरिए स्वच्छ भारत अभियान (Swachh Bharat Abhiyan) से जुड़ी लगभग सभी जानकारी दे दी है। ऐसे में आप इसकी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं और अपना योगदान से सकते हैं। इस अभियान में योगदान देने के लिए जरुरी नहीं है कि आपको गली-मोहल्ले में झाडू लगाना पड़ेगा। यानी अगर आप अपने घर को साफ़ रखते हैं और इधर-उधर कूड़ा कचरा नहीं करते हैं तो भी आप इसमें योगदान दे सकते हैं। 

आपने यह कहावत जरूर सुनी होगी कि किसी भी चीज की शुरुआत खुद से होती है। ऐसे में आप भी खुद से शुरुआत करके देश को स्वच्छ बना सकते हैं। ज्ञात हो कि स्वच्छता के लिए 2022 पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (ईपीआई) में भारत 18.9 स्कोर के साथ 180 देशों में से 180वें स्थान पर है। इसका कारण भारत की वायु गुणवत्ता हद से ज्यादा खतरनाक होना है। अब यह आप पर है कि आप किस तरह से स्वच्छ भारत अभियान में योगदान देते हैं और देश को स्वच्छ बनाते हैं। 

स्वच्छ भारत अभियान को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs about Swachh Bharat Abhiyan

प्रश्न: स्वच्छ भारत अभियान की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? 

उत्तर: स्वच्छ भारत अभियान की आधिकारिक वेबसाइट https://swachhbharatmission.ddws.gov.in/ है। 

प्रश्न: स्वच्छ भारत का क्या उद्देश्य है?

उत्तर: स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य भारत को साफ-सुथरा करना और खुले में शौच की समाप्ति को बढ़ावा देना है। ताकि देश अपनी सुंदरता बनाए रखे और देश के लोग स्वस्थ रहें। 

प्रश्न: स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत किसने की थी?

उत्तर: स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने साल 2014 में की थी। 

Read Also: महंगाई भत्ता Dearness Allowance (DA)- महंगाई भत्ता क्या है, प्रकार, डीए गणना | Ayushman Card Online Apply UP: आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन, लाभ, पात्रता,और दस्तावेज

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top