Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2024: किसानों के खाते में जल्द ही आएगी योजना की पहली किस्त की राशि, जानें कैसे करना है आवेदन

किसानों के खाते में जल्द ही आएगी योजना की पहली किस्त की राशि, जानें कैसे करना है आवेदन

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2024: आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार, भारत की लगभग 47% आबादी अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है और कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यह देश के सकल घरेलू उत्पाद में करीब 17% का योगदान देता है और करीब 58% आबादी को रोजगार प्रदान करता है। इसी वजह से केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार हर कोई किसानों के कल्याण के लिए तरह-तरह की योजनाएं लाती रहती हैं और उन्हीं सब योजनाओं में से एक योजना मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana) है। 

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024 (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2024) एक ऐसी योजना है, जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में साल 2020 में की गई थी। इस योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य के किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। हालांकि जब इस योजना की शुरुआत की गई थी तो इसमें केवल 4 हजार रुपये दिए जाते थे। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस सहायता राशि को साल में 3 बार DBT के माध्यम से भेजा जाता है, ताकि राज्य के तमाम गरीब किसान अपनी जरूरतों के अनुसार उसका उपयोग कर सकें। 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत राज्य के करीब 81 लाख किसानों ने आवेदन किया है और उनमें से कई सीएम किसान कल्याण योजना 2024 एमपी (CM Kisan Kalyan Yojana 2024 MP) की पहली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। तो उन्हें बता दें कि इसकी पहली किस्त काफी समय पहले ही जारी की जा चुकी है और अगर आपको इसकी सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है तो आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करके इसके बारे में पता लगा सकते हैं। इसकी सारी जानकारी हमने आगे अपने इस लेख में बारीकी से बताई है।  

Table of Contents

सीएम किसान कल्याण योजना एमपी – CM Kisan Kalyan Yojana MP

दरअसल, भारत एक कृषि प्रधान देश है, जिस वजह से केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए समय-समय पर कई योजनाएं लाती रहती है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों की भलाई के लिए साल 2018 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की शुरुआत की थी, जिसमें किसानों को सालाना 6000 रुपये की सहायता दी जाती है और इसी योजना के तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत की है। 

इस योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य के किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की सहायता प्रदान करती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यह सहायता राशि किसानों को 3 किस्तों में दी जाती है, ताकि वह कृषि मौसम और अपनी वित्तीय जरूरतों के अनुसार उसका उपयोग कर सकें। सीएम किसान कल्याण योजना एमपी का लाभ केवल उन्हीं किसानों को दिया जाता है, जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस तरह इन दोनों योजनाओं के जरिए मध्य प्रदेश के किसानों को सालाना 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। 

मालूम हो कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत सरकार द्वारा किसानों को 6000 रुपये 2000 रुपये की तीन आसान किस्तों में भेजी जाती है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना की सहायता राशि को हर चार महीने में DBT के माध्यम से भेजा जाता है। उसी तरह मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की सहायता राशि को भी 3 किस्तों में भेजती है। साल 2024 की इसकी पहली किस्त मार्च 2024 को ट्रांसफर की गई थी। वहीं इसकी दूसरी किस्त भी जुलाई के महीने में भेज दी है। अगर आपको यह किस्त प्राप्त नहीं हुई है तो आप CM kisan Kalyan Yojana MP Beneficiary Status Check कर सकते हैं। 

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का ओवरव्यू – Overview of Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

मध्य प्रदेश के 81 लाख किसानों को प्राप्त हुई 2000 रुपये की पहली किस्त 

ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत साल 2020 में ही कर दी थी और तब से अब तक कई किसानों को इसका लाभ मिल चुका है। मगर वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली किस्त जुलाई के महीने में ट्रांसफर की गई थी। जुलाई में करीब मध्य प्रदेश के 81 लाख किसानों को 2 हजार रुपये की किस्त ट्रांसफर की गई थी। इस किस्त को मध्य प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भेजा गया था। 

वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली किस्त में 81 लाख किसानों को सहायता मिली थी। लेकिन अगर आप इस सहायता राशि को प्राप्त करने से चूक गए हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और आने वाली किस्तों को प्राप्त कर सकते हैं। इसका सारा प्रोसेस हमने आगे बारीकी से बताया है। 

मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का उद्देश्य – Objective of Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana of Madhya Pradesh Government

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Madhya Pradesh Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana) की शुरुआत अपने राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की है और इस योजना के जरिए कई लाख किसानों को लाभ भी प्राप्त हो रहा है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत अपने राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से की गई है, ताकि वह सभी अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। 

ये भी देखें: मध्‍यप्रदेश मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण संबल योजना की संपूर्ण जानकारी | मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभ एवं विशेषताएं – Benefits and Features of Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभ एवं विशेषताएं कुछ इस प्रकार हैं। 

  • इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके जरिए किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जोकि योजना के शुरुआत में 4 हजार रुपये थी। 
  • मध्य प्रदेश के निवासी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक साथ उठा सकते हैं। 
  • दोनों योजनाओं के जरिए मध्य प्रदेश के किसानों को सालाना 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। 
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना की सहायता राशि को DBT के माध्यम से भेजा जाता है। 
  • इसके अलावा सरकार इस योजना की सहायता राशि को 3 किस्तों में भेजती है। 
  • इस योजना की वजह से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और उनकी आय में वृद्धि हुई है। 

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए पात्रता मानदंड – Eligibility Criteria for Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए कई पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं और केवल वही किसान इसका लाभ उठा सकते हैं, जो इन्हें पूरा करेंगे। 

  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ मध्य प्रदेश के मूल किसान ही उठा सकते हैं। 
  • इसका लाभ केवल छोटे और सीमांत किसानों को ही प्राप्त हो सकता है। 
  • अगर किसी किसान के पास कृषि भूमि है, तो वह इसका लाभ नहीं प्राप्त कर सकता है। 
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत रजिस्टर होना अनिवार्य है।
  • मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ केवल 18 वर्ष से अधिक आयु के किसान ही प्राप्त कर सकते हैं। 

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची – List of documents required for Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के जरिए सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले आवेदन करना होगा और आवेदन के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। 

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पंजीकरण क्रमांक भी जरूरी है।  

Also Read: Janani Suraksha Yojana 2024 | Ladli Behna Yojana में कैसे आवेदन करे?

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए आवेदन कैसे करें? – How to apply for Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana?

अगर आप भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं और आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज हैं। तो आप आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा, जिसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://saara.mp.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लेना होगा और उसे बाद में प्रिंट करवा लेना होगा। 
  • या आप चाहें तो अपने गांव के पटवारी कार्यालय में जाकर भी इस योजना का फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
  • फॉर्म प्राप्त होने के बाद आपको उसे सही तरीके से भरना होगा और सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी को उसके साथ अटैच करना होगा। 
  • इसके बाद आपको वापस पटवारी कार्यालय में जाकर उस फॉर्म को जमा कराना होगा। 
  • इसके बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 
  • फॉर्म स्वीकृत होने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए कन्फ़र्मेशन का मैसेज प्राप्त हो जाएगा।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की लाभार्थी सूची कैसे चेक करें? – How to check Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana beneficiary list? 

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट (सारा एमपी पोर्टल) पर जाना होगा। 
  • अब आपको होमपेज पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको नीचे की ओर Farmers Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको आपके PM Kisan ID के जरिए, Farmer Name के जरिए, Bank Account Number के जरिए और Bank IFSC Code के जरिए के सूची देखने के चार ऑप्शन दिखाई देंगे। 
  • इनमें से आप किसी भी ऑप्शन की जानकारी को भरकर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की लाभार्थी सूची देख सकते हैं। 

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभार्थी स्टेटस कैसे चेक करें? – How to check Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana beneficiary status? 

ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की लाभार्थी सूची देख सकते हैं। मगर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की लाभार्थी की स्थिति की जांच करने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाना है। 
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको मुख्‍यमंत्री क‍िसान कल्‍याण योजना हितग्राही स्थिति (CM Kisan Kalyan Yojana Beneficiary Status) के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • अब आपको अपना आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या पीएमकिसान आईडी को दर्ज करना है। 
  • इसमें से किसी एक की जानकारी दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा भरना है और सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आपको इसकी स्थिति दिखाई दे जाएगी। 

निष्कर्ष 

हमने अपने इस लेख के जरिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सीएम किसान कल्याण योजना (CM Kisan Kalyan Yojana) से जुड़ी सभी चीजों की जानकारी दे दी है। ऐसे में आप आसानी से इसका लाभ उठा सकते हैं। हमने अपने इस लेख के जरिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं? के बारे में बताने के साथ ही साथ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का फॉर्म कैसे करें? की भी जानकारी दे दी है। 

लेकिन अगर आपको अभी भी कोई सवाल परेशान कर रहा है तो आप सारा हेल्पलाइन नंबर 0755-2525800 पर कॉल करते पता कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको ऐसी ही किसी अन्य योजना की जानकारी चाहिए तो आप https://ladli-behna-yojana.com/ के जरिए ले सकते हैं। 

Also Read: Ladli Behna Yojana 12th Installment | Ladli Behna Yojana Registration Process

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को लेकर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल – Most asked questions about Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

प्रश्न: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? 

उत्तर: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://saara.mp.gov.in/ है, जिसके जरिए आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

प्रश्न: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

उत्तर: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का कोई प्रोसेस नहीं है। इसके लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना पड़ेगा। 

प्रश्न: सीएम किसान कल्याण योजना का लाभ कौन प्राप्त कर सकता है? 

उत्तर: इस योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ मध्य प्रदेश के किसान ही प्राप्त कर सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय काफी कम है और वह छोटे एवं सीमांत किसानों की श्रेणी में आते हैं। 

Read Also: Snapchat Planets Meaning | Crickex Affiliate Login – Earn 50% | Best Time To Visit Banff

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top