लाड़ली लक्ष्मी योजना(Ladli Laxmi Yojana) 2025: महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता

लाड़ली लक्ष्मी योजना(Ladli Laxmi Yojana): महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता
लाड़ली लक्ष्मी योजना(Ladli Laxmi Yojana): महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता

Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana 2025: मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य की लड़कियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए समय-समय कई सारी योजनाएं लाते रहती है और उन्हीं सब योजनाओं में से एक योजना मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना (Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana) है। यह एक ऐसी योजना है, जिसके जरिए मध्य प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश की बालिकाओं को 1,43,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान करती है।

यह सहायता राशि उन्हें कई चरणों में प्रदान की जाती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली लक्ष्मी योजना (Ladli Lakshmi Yojana) का लाभ 49 लाख से भी अधिक बेटियों को मिल रहा है। यह योजना लड़कियों के भविष्य को उज्जवल बनाने तथा समाज में उनकी स्थिति में सुधार करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार बालिकाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं प्रदान करती है। 

ऐसे में अगर आप भी मध्य प्रदेश की निवासी हैं, तो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। हमने अपने इस लेख में मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना क्या है? के बारे में बारीकी से बताने के साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करें? के बारे में भी बता दिया है। 

Table of Contents

लाड़ली लक्ष्मी योजना 2025 ओवरव्यू – Ladli Laxmi Yojana 2025 Overview 

लेख का नामLadli Behna Lakshmi Yojana (Ladli Laxmi Yojana)
योजना का नाममुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना
इनके द्वारा शुरू की गयीमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
राशि1,43,000 रुपये
लाभार्थीराज्य की बालिकाएं
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
उद्देश्यलड़कियों के जीवन स्तर को सुधारना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://ladlilaxmi.mp.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर0755-2550910

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना क्या है? – What is Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana?

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं में से एक योजना है। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना एक ऐसी योजना है, जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2007 में की थी। इस योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य की लड़कियों को 1 लाख 43 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है। मध्य प्रदेश सरकार बालिकाओं को यह सहायता राशि उनके पढ़ाई-लिखाई, स्वास्थ्य व शादी आदि के लिए प्रदान करती है। 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के जरिए मध्य प्रदेश में बेटियों को भी समाज में बराबर का सम्मान मिल रहा है और उन्हें भी समान अधिकार प्राप्त हो रहे हैं। इस योजना की वजह से लिंग भेद में कमी देखने को मिल रही है व लड़कियों का भविष्य उज्जवल बन रहा है। इस योजना के जरिए उनके शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है। 

Also Read:- Mukhyamantri Solar Pump Yojana || Mukhyamantri Kanya Vivah/Nikah Yojana || SSO Portal Rajasthan Login

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 – Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana 2.0 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य की बालिकाओं के बेहतर भविष्य के लिए शुरू किए गए मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना का इस समय दूसरा चरण चल रहा है, जिसे मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का नाम दिया गया है। इस योजना की शुरुआत बालिकाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से शुरू की गई है। 

इस योजना के जरिए सरकार कई चरणों में कुल मिलाकर 1 लाख 43 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है। इस योजना के जरिए लड़की की उम्र 21 साल हो जाने पर उसे 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। मालूम हो कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की केवल उन्हीं बालिकाओं को मिल रहा है, जिनका जन्म साल 2006 के बाद हुआ है। 

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना का उद्देश्य – Objective of Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana 2025

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश की लड़कियों को कामयाब बनाने वह उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने में मदद करने के उद्देश्य से की है। इस योजना को शुरू करने के पीछे मध्य प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य बालिका जन्म के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच लाना तथा लिंगानुपात में सुधार करना है। 

इस योजना की शुरुआत करने का उद्देश्य बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर तथा स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करना है। यही नहीं बल्कि इस योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य की बालिकाओं के बेहतर भविष्य की नींव रखती है। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना का उद्देश्य उन गरीब माता-पिता के सर से बेटी की चिंता दूर करना है, जो अपनी बेटी को पढ़ाना-लिखाना तो चाहते हैं। मगर आर्थिक स्थिति सही नहीं होने की वजह से नहीं कर पाते हैं। इस योजना के जरिए लड़कियों को कई अन्य तरह के लाभ भी प्राप्त होते हैं। 

Also Read:- Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana || Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana || Mukhyamantri Swarojgar Yojana

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करें? – How to Apply for Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana 2025? 

मध्य प्रदेश की जो भी बालिका इस योजना का लाभ लेना चाहती है आसानी से ले सकती है। इसके लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन किया जा सकता है। इसके वेबसाइट पर जाकर आवेदन करने का तरीका बेहद ही सरल और सहज है। ऐसे में आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं। 

  • इसके लिए आवेदन करने के लिए बालिकाओं को सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जोकि https://ladlilaxmi.mp.gov.in/ है। 
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज पर आवेदन करें का विकल्प दिखाई दे जाएगा, जिसे आप क्लिक करके आवेदन पेज पर पहुंच जाएंगे। 
How to Apply for Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana
  • अब आपको कुछ पॉइंट्स को टिक करके आगे बढ़ना होगा। आप चाहें तो इससे जुड़ी अन्य जानकारी भी इस पेज पर प्राप्त कर सकते हैं। 
How to Apply for Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana
  • इसके बाद आपको लड़की और परिवार की समग्र आईडी दर्ज करनी होगी। 
How to Apply for Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana
  • इतना करने के बाद आपको परिवार की जानकारी और अन्य विवरण भरना होगा। 
  • अब आपको सम्रग से जानकारी प्राप्त करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा और आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद अब आपको अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। 
  • यह प्रोसेस पूर्ण करने के बाद आप अंत में फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं। इसके बाद आपके फॉर्म की जांच पूर्ण की जाएगी और फिर आपको इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। 

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के लाभ एवं विशेषताएं – Benefits and features of Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य की बालिकाओं के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के कई लाभ एवं विशेषताएं हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हमने नीचे बारीकी से बताया है। 

  • मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की वजह से मध्य प्रदेश की बालिकाओं का भविष्य उज्जवल हो रहा है। 
  • इस योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार बालिकाओं को 1 लाख 43 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रही है। 
  • इस योजना की वजह से लड़कियों को भी समाज में बराबर का सम्मान मिल रहा है और लिंग भेद ख़त्म हो रहा है। 
  • मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की वजह से लिंगानुपात में सुधार देखने को मिल रहा है। 
  • इस योजना के जरिए सरकार लड़की को 21 साल का होने के बाद 1 लाख रुपये दे रही है, जिसका उपयोग वह अपनी आगे की पढ़ाई या शादी के लिए कर सकती हैं। 
  • मध्य प्रदेश सरकार इस योजना का लाभ एक परिवार की केवल दो बेटियों को ही दे रही है। 
  • इस योजना के लिए सरकार ने कई पात्रता शर्तें निर्धारित कि हैं, जिस वजह से इसका लाभ केवल जरूरतमंद बालिकाओं को ही मिल रहा है। 

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की पात्रता – Eligibility for Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana

बालिकाओं का भविष्य संवारने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना में पात्रता के कई मापदंड हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की तमाम पात्रता शर्तों में से कुछ के बारे में हमने आगे बारीकी से बताया है। 

  • मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ मध्य प्रदेश राज्य की लड़कियों को मिल सकता है। 
  • इसका लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाली लड़की के माता-पिता या परिवार का को अन्य सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए। 
  • इसके लिए केवल वही बालिकाएं आवेदन कर सकती हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 अथवा उसके बाद हुआ है। 
  • इस योजना का लाभ केवल उसी बालिका को मिल सकता है, जिसका स्थानीय आंगनवाड़ी केन्द्र में पंजीकरण हो रखा है। 
  • यही नहीं बल्कि आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। 

Also Read:- Mukhyamantri Mazdoor Suraksha Yojana || Mukhyamantri kanyadan Yojana || Mukhyamantri Shiksha Protsahan Yojana

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज – Documents required for Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana

मध्य प्रदेश की जो भी बालिकाएं मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के जरिए 1 लाख 43 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करना चाहती हैं, आसानी से आवेदन करके कर सकती हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज कुछ इस प्रकार हैं। 

  • आधार कार्ड
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • माता पिता का पहचान पत्र
  • बैंक अकॉउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड 
  • पासपोर्ट साइज फोटो। 

लाड़ली लक्ष्मी योजना में मिलने वाली राशि का विवरण 

बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार लाभार्थी बालिकाओं को 1 लाख 43 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है। सरकार द्वारा यह सहायता राशि निम्न किस्तों में प्रदान की जाती है। 

  • इस योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार पहली किस्त के रूप में लड़की के कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर 2000 रुपये की सहायता प्रदान करेगी। 
  • जबकि दूसरी किस्त के रूप में 4000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह सहायता राशि बालिका के कक्षा 9 में प्रवेश लेने पर दी जाएगी। 
  • इसके बाद इसकी तीसरी व चौथी किस्त के रूप में 6000-6000 रुपये दिए जाएंगे। यह बालिका के कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं में प्रवेश लेने के बाद दिए जाएंगे। 
  • इस योजना के तहत स्नातक या व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर लड़की को 25,000 रुपये दिए जाएंगे। सरकार यह 25,000 रुपये दो किस्तों में देगी। इसकी पहली किस्त बालिकाओं के कोर्स के पहले साल में दी जाएगी। जबकि इसकी दूसरी किस्त अंतिम साल में दी जाएगी।
  • इसके बाद जब उस लड़की की उम्र 21 साल हो जाएगी, तो उसे 1 लाख रुपये एक बार में दे दिए जाएंगे। 

Also Read:- Namami Gange Yojana || Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana || Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

निष्कर्ष 

मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य की बालिकाओं का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और उन्हीं सब कार्यों में से एक कार्य मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत करना है। यह एक ऐसी योजना है, जिसके जरिए मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य की बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए 1 लाख 43 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रही है। 

अब तक 49 लाख से अधिक बालिकाओं ने इसके तहत पंजीकरण करवा लिया है और उन्हें सरकार लाभ प्रदान करने वाली है। ऐसे में जो भी माता-पिता अपनी बेटी को इसका लाभ देना चाहते हैं आसानी से आवेदन कर सकते हैं। हमने इस लेख में मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करें? के बारे में बताने के साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं? के बारे में भी बता दिया है। 

Also Read:- Sambal Yojana 2.0 || Janani Suraksha Yojana || Ladli Behna Yojana || Ayushman Card List || Ladli Laxmi Yojana

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs about Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana

प्रश्न1: मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है? 

उत्तर: मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए सिर्फ और सिर्फ मध्य प्रदेश के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ उन्हीं बालिकाओं का आवेदन किया जा सकता है, जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 अथवा उसके बाद हुआ है। यही नहीं बल्कि उनके परिवार में कोई आयकर दाता या सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।  

प्रश्न2: मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं?

उत्तर: मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए आपको आधार कार्ड, बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, माता पिता का पहचान पत्र, बैंक अकॉउंट पासबुक, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ेगी। 

प्रश्न3: मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के जरिए कितने रुपये मिलते हैं? 

उत्तर: मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य की बालिकाओं को 1 लाख 43 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है।

Read More:-

1.Chief Minister Ladli Behna Yojana
2.Chief Minister Ladli Behna Yojana Registration Status
3.Ladli Behna Awas Yojana List
4.Samagra e-KYC 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top